सवाई माधोपुर 30 मई। जहां एक ओर पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश भर में तिरंगा यात्राऐं निकाली जा रही है। वही सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने लगा हुआ तिरंगा झंडा अपमानित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान स्थानीय विधायक दानिश अबरार की पहल पर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट, रणथंभौर सर्किल, आलनपुर चौराहा, शहर बस स्टैंड और शहर के राजबाग में तिरंगे झंडे लगवाए थे। लेकिन इन दिनों देश की आन बान शान के प्रतीक ये तिरंगे झंडे जिला प्रशासन ओर नगर परिषद की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं और कई स्थानों पर फटे हुए हाल में लहराने को मजबूर है।
ऐसा ही नजारा जिला कलेक्ट्रेट के सामने देखने को मिला जहाँ तिरंगे के नीचे होकर जिले का हर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी निकलता है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि किसी की नजर इस फटे हुए तिरंगे की ओर नहीं जा रही है। विगत दिनों आलनपुर में फटे हुए तिरंगे झंडे को लेकर भी खबर प्रकाशित की गई थी। लेकिन ना तो जिला प्रशासन और ना ही नगर परिषद के अधिकारियों ने और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया है। बल्की अब इसके साथ ही जिला कलेक्ट्रेट ओर शहर में भी तिरंगे का अपमान होता दिखाई दे रहा है। जिसके कारण ये देश की आन बान और शान कहलाने वाले तिरंगे झंडे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर फटे हुए हाल में लहराने को मजबूर है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।