प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का 17 वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया


 

नदबई- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र नदबई में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का 17वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने गीत के द्वारा की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहाड़ी से पधारी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने दादी जी के महा वाक्य उच्चारण की। उन्होंने कहा कि हमें भी दादी जी के समान बनकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदबई सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने की। उन्होंने दादी जी के साथ बिताये अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि दादी जी का जैसा नाम था। वह वैसे ही मणी के समान चमकने वाली थी। उन्होंने आज संपूर्ण विश्व में भगवान को प्रत्यक्ष किया। ऐसी प्रकाश मणी दादी जी को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके में गोपाल भाई, महेंद्र, अजीत, राजेश, इंदिरा बहन ,सीमा, निर्मला आदि मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  Gangapur City : शहर में खुशहाली एवं गोमाता की रक्षार्थ गौशाला में किया हवन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now