पैरालीगल वॉलेंटियर (पीएलवी) के 13 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी


सवाई माधोपुर।पंकज शर्मा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर न्याय क्षेत्र में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों पर पैरालीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी)/अधिकार मित्र के 13 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के लिए 2 पदों, तालुका विधिक सेवा समिति बौंली के लिए 3 पदों, तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के लिए 4 पदों, तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी के लिए 1 पद एवं पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के लिए 3 पदों सहित कुल 13 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा तथा साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियमानुसार प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने पर उन्हें सफल घोषित किया जाएगा तथा सफल घोषित किए जाने के पश्चात उन्हें पैनल में सम्मिलित किया जाएगा ।
आवेदन के लिए आवेदक को माध्यमिक परीक्षा अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक को आवेदन हेतु जन्मतिथि प्रमाण पत्र हेतु माध्यमिक परीक्षा की अंक तालिका अथवा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, दो मूल चरित्र प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र पर स्वयं का हस्ताक्षर युक्त पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो, जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र अथवा मूल निवास या अन्य कोई समक्ष प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति, किसी प्रकार का कोई मुकदमा लंबित नहीं होने का स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र की आवश्यकता रहेगी ।
आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर) सवाई माधोपुर अथवा इस प्राधिकरण के अधीनस्थ संबंधित तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास, गंगापुर सिटी एवं बौंली के कार्यालय में दिनांक 12 फरवरी 2026 को शाम 5ः00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। इस तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
आवेदन पत्र प्राप्त करने अथवा अधिक जानकारी के लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर) सवाई माधोपुर अथवा तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास, गंगापुर सिटी एवं बौंली में सम्पर्क कर सकते है ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now