एडवोकेट स्वेता यादव ने OBC महिला विंग राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में लिया भाग


डीग| एडवोकेट स्वेता यादव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डीग और राजस्थान प्रदेश सचिव कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय इन्दिरा भवन नई दिल्ली मे “ओबीसी कांग्रेस महिला विंग के राष्ट्रीय सम्मेलन” में भाग लिया।
इस अवसर पर जननायक राष्ट्रीय कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने बैठक को सम्बोधित किया। और कहा कि देश कि आधी आबादी ओबीसी की है फिर भी आरक्षण भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाया नहीं जा रहा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है आरक्षण बढ़ने से महिलाओं की भागीदारी केंद्र व राज्य में 50% ओबीसी की होगी और कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि आरक्षण ओबीसी को जनगणना के आधार पर मिले जिससे कि राजनीति में सक्रिय महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के अवसर मिल सके क्योंकि देश कि महिलाएं प्रत्येक कार्यक्षेत्र में आगे है और आने वाले समय में जो महिलाएं राजनीति में सक्रिय है उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए आगामी चुनावों में उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां एवं टिकट वितरण किए जाएंगे और ऐसी सक्रिय महिलाओं को केंद्र से सीधे सपोर्ट दिया जाएगा
एडवोकेट स्वेता यादव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डीग एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस ओबीसी एवं देश के कोने कोने से आई सभी ओबीसी महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने अपने मंच पर जाकर ओबीसी प्रकोष्ठ को और कांग्रेस को मजबूत करनेके लिए विचार रखें एवं जननायक राहुल गांधी जी से संवाद किया इस दौरान संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी अनिल जयहिंद जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अल्का लांबा जी सहित ओबीसी महिला सांसद , पूर्व विधायक व बड़ी संख्या में कांग्रेस ओबीसी की महिला पदाधिकारी मौजूद रही


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now