एडवोकेट स्वेता यादव महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष डीग का प्रदेश सचिव बनने पर स्वागत एवं सम्मान


डीग।अमरदीप सैन। राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारीयो द्बारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान में ओबीसी प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर महिला जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव का प्रथम स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एडवोकेट स्वेता यादव को माला एवं साफा पहनाकर ब महिला कांग्रेस की मीडिया प्रभारी भावना जी का भी अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में उनकी सक्रियता, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

एडवोकेट स्वेता यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए वे निरंतर कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर श्री नवल सिंह उर्फ काका प्रदेश महामंत्री मजदूर महासंघ, युगल बिहारी प्रदेश महामंत्री, मिट्ठन , प्रेमसिंह, जाकिर हुसैन, जगदीश वघेल,राहुल, गीता देवी, हेमा देवी, गुड्डी देवी, राधा,सिंहफूल सिंह ,युगल बिहारी, जगदीश प्रसाद बघेल, जाकिर हुसैन, केशव सिंह,बड़ी संख्या में कांग्रेस कर्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now