चौथी बार प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा पहुंचे कुम्हेर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


चौथी बार प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा पहुंचे कुम्हेर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने अपने-अपने विधानसभा के विधायकों को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है पैसे के बिना जनता के नहीं हो रहे हैं कोई काम-प्रदेश महामंत्री

कुम्हेर-भजनलाल शर्मा चौथी बार प्रदेश महामंत्री बनने पर कुम्हेर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भजन लाल शर्मा का का स्वागत सम्मान किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए भजनलाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है । भजनलाल लगातार चौथी बार प्रदेश महामंत्री बने हैं। चौथी बार प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा कुम्हेर पहुंचे जहां सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मोनू सोनी धनेश शर्मा, कारें शर्मा ने भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान भजलाल शर्मा ने कहा प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में माह भ्रष्टाचार चल रहा है जो कांग्रेस सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं कांग्रेस सरकार ने अपने किए गए वादे अभी तक नहीं किए हैं।उन तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा जनता के बीच उतरेगी और कांग्रेस का साढ़े 4 साल का जो शासन रहा है इसमें जनता
बहुत परेशान रही है हर क्षेत्र में परेशान है ।महिला अत्याचार हो या फिर दलित अत्याचार बिजली की दरें कांग्रेश शासन काल में बड़ी है पूरी तरह कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने-अपने विधानसभा के विधायकों को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विधायको के बिना कुछ नहीं हो रहा है सब कुछ पैसे से हो रहा है। कांग्रेस सरकार में इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है सचिवालय में से दो करोड़ 31 लाख रुपए मिलते हैं 1 किलो सोना मिलता है भजनलाल शर्मा ने कहा यह निश्चित रूप से अपने आप को साबित करता है कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार है। इस कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को भाजपा का काम है कि इस भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है इस बार जनता ने भी पूरी तरह मूड बना लिया है कि प्रदेश में भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनानी इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी । शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा,शक्ति केंद्र संयोजक मोनू सोनी,सुशील शर्मा, दिनेश शर्मा, विवेक सोनी, चेतन शर्मा, गोविन्द कोली, हर्ष सोलंकी, पुष्पेंद्र ठाकुर, सतीश सेजवाल, आदि ने भजन लाल शर्मा का भव्य स्वागत सम्मान किया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now