भव्य आतिशबाजी कर श्रद्धा, उमंग और हर्षाेल्लास से मनाया रामनवमी पर्व
भीलवाडा। हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर भीलवाड़ा में दिनांक 6 अप्रैल 2025 रविवार को राम नवमी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उमंग और उत्साह से मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन पश्चात कन्या भोज व ब्राह्मण भोज कर आम भंडारे का आयोजन किया गया। हेमन दास भोजवानी व अन्य शेवाधारियों ने अन्नपूर्णा रथ से नगर की बस्तियों में प्रसाद (अन्न क्षेत्र) वितरण किया। सायंकाल में भगवान श्री राम नवमी पर्व पर सैकड़ो दीपकों से हरि शेवा प्रांगण में भगवान श्री राम की भव्य महाआरती की गई। श्री राम दरबार सजाया गया। नव वर्ष चौत्र प्रतिपदा के अवसर पर आश्रम में 23 मार्च 2025 से 6 अप्रेल 2025 राम नवमी तक चल रहे सतत सनातन सत्संग पखवाड़े के अंतर्गत डॉ. विष्णु सांगावत एवं उनकी मंडली द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रांगण में भव्य आतिशबाजी की गई। हरि शेवा धाम में संतो व सनातनजन के संग भक्तिभाव का रंग छाया। भगवान श्री राम को लड्डू महाप्रसाद का भोग लगाया। सूरत से भीलवाड़ा दरबार आकर भक्त अशोक महिमा आहूजा ने अपने जन्मोत्सव पर लड्डू महाप्रसाद का भोग लगा प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर किशनगढ़ के महंत श्याम दास, महंत बाबूगिरी, संत मयाराम, राजाराम, गोविंदराम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, सुरेश आहूजा, वंदना आहूजा, अशोक मुंदड़ा, विनोद झुरानी, मुरलीधर कोली, अशोक आहूजा, मोहन लालवानी, हेमंत वच्छानी, अमन शर्मा, गजानंद बजाज, गणेश प्रजापत, पल्लवी वच्छानी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बिलेश्वर डाड, गोपाल नानकानी, पंकज आडवाणी, इंद्र अवतानी, रमेश नेभवानी, बद्रीलाल सोमानी, देवीदास गेहानी, बाबूलाल टाक, महेश नावानी, रामेश्वर ईनाणी, राजा टिकयानी, मनीष सबदानी, शुभांशु जैन, विजय मोटवानी, कमल वेशनानी, जयराम अभिचंदानी, दिनेश सुथार, सुनील शर्मा, लक्ष्मण सिंह राठौड़, दुर्गालाल सोनी, एडवोकेट पवन पंवार, गंगाराम पेशवानी, मनोज मेठानी, अमित खत्री, संजीव राठी, प्रहलाद सोनी, राजेंद्र सोनी, राजेश कुदाल, कन्नू जगत्यानी, कृष्ण कुमार बंसल, रमेश बंसल, हँसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालुगण उपस्थित थे।