गंगापुर सिटी|ओमप्रकाश धर्म कांटा संयोजक, वित्त संयोजक मदन मोहन गोठरा को बनाया गंगापुर सिटी अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल समाज के सामूहिक सहभोज के आयोजन हेतु रविवार शाम 7:00 बजे अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज समिति की आम सभा आयोजित की गई आमसभा की अध्यक्षता समाजसेवी रामगोपाल बजाज सैगर पुरा वाले द्वारा की गई मंचासीन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र रामू गुट्टा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग जिला अध्यक्ष गोविंद बरनाला समाज समिति अध्यक्ष मोहनलाल कुनकटा उदेई मोड़ समाज अध्यक्ष दुर्लभ गोयल मिर्जापुर समाज अध्यक्ष लक्ष्मी चंद महोली अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा राधा मोहन गोयल विष्णु गुप्ता आदि द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर आम सभा की कार्रवाई शुरू हुई मंच संचालन कर रहे समाज समिति महामंत्री सतीश महसुआ द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव में समाज के सहभोज आयोजन का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित समाज के बंधुओ ने सामूहिक सहभोज के लिए सहमति जताते हुए कहा की आयोजन भव्यपूर्ण होना चाहिए गोविंद बरनाला द्वारा आयोजन की सफलता हेतु संयोजक बनाकर कमेटी गठित करने के प्रस्ताव पर ओमप्रकाश धर्म कांटा को सर्वसम्मति से संयोजक बनाया एवं वित्त संयोजक पद पर मदन मोहन गोठरा को नियुक्त किया आमसभा में 14 सितंबर रविवार को समाज का सामूहिक सहभोज करने के निर्णय के साथ आयोजन स्थल के लिए नई अनाज मंडी परिसर में रखने की सहमति बनी आयोजन की सफलता हेतु महेंद्र गर्ग गोपाल गर्ग अनीता खुटामार सरोज गर्ग सुरेंद्र मित्तल विष्णु गुप्ता आदि द्वारा सुझाव रखे जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि 15 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव में सामूहिक सहभोज के आयोजन के चलते अग्रसेन मेला का आयोजन स्थगित रहेगा तथा अन्य कार्यक्रम बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता क्युज प्रतियोगिता महिला व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्र चेतना रैली अग्र मैराथन दौड़ प्रभात फेरी अग्रसेन जयंती पर भव्य अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, आयोजन एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस मौके पर समाज समिति पूर्व अध्यक्ष घनश्याम बजाज चंद्रभान स्वास्तिक प्यारेलाल गर्ग मुकेश लाइट कैलाश वजीरपुर राजकुमार गोयंका गोपाल लाल सेवा हरिओम भगत प्रेमचंद तलवाड़ा नरदेव गुप्ता महेश आरेडा दिनेश करणपुर विजय मित्तल अतेवा मोहनलाल मित्तल संतोष जितेंद्र बुक्सेलर बाबूलाल व्याख्याता धर्मेंद्र मित्तल शिवदयाल सैगर पुरा शंभू दयाल आर्य नमन गुप्ता दीपक पाटोली कुंदन गुप्ता कैलाश चंद वेद प्रकाश गुप्ता अशोक मंगल महिला मंडल अध्यक्ष पदमा अग्रवाल सुमन आर्य मंगती लाल संजय आर्य आदि सहित समाज कि समस्त इकाइयों सहित सैकड़ो महिला पुरुष अग्रबंधु उपस्थित रहे|
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।