कृषि विभाग द्वारा अन्नदाता किसान की समृद्धि प्रदर्शनी गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित


द्वितीय सत्र में कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा किसानों को दी गई विभिन्न जानकारियां

प्रयागराज। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की दिशा में 8 वर्ष पूर्ण करने की उपलक्ष्य में अभूतपूर्व अर्जित उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दिये जाने हेतु जिला पंचायत, प्रयागराज के सभागार में मंगलवार को दूसरे सत्र में कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, प्रयागराज, उप कृषि निदेशक, प्रयागराज, जिला कृषि अधिकारी प्रयागराज, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रयागराज,अपर जिला कृषि अधिकारी प्रयागराज कृषि विज्ञान केन्द्र एवं शुआट्स के वैज्ञानिकगण, कृषि प्रोफेसर, कृषि के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में कृषक भाई/बहनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।उप कृषि निदेशक प्रयागराज ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों कृषि से सम्बन्धित संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी इससे प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी। उप कृषि निदेशक के द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ ही पराली प्रबन्धन एवं विशेष रूप से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अति महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुये कृषकों को इस अभियान से जुड़ने हेतू प्रेरित किया। तकनीकी सत्र में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सम-सामयिक खेती की नवीनतम् तकनीकी जानकारी के साथ ही साथ श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य परक लाभ की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। अन्त में जनपद के मशहूर भजन गायक मनोज गुप्ता एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ती शाक्या के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now