बघेल समाज की पूर्ण श्लोक का अहिल्याबाई 300 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई


डीग में बघेल समाज द्वारा लोक माता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गयी जिसमें गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शिरकत की वहीं इस दौरान बैंड बाजों और विभिन्न झाँकियों अहिल्याबाई होल्कर की लड़कियों ने विभिन्न झांकियां शिव पार्वती राधा कृष्ण 16 होलकर महाराजाओं के चित्र के साथ शोभायात्रा निकाली गयी ! शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार, घंटाघर, लोहा बाजार से होते हुए नई सड़क और गोवर्धन मोड़ से गणेश मंदिर होते हुए निकाली गयी वहीं सर्व समाज द्वारा पुष्प वर्षा व ठंडाई पिलाकर शोभायात्रियों का स्वागत व सम्मान किया गया ! इस दौरान बघेल समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल बघेल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ! गृह राज्यमंत्री जवाहर बेढम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर क़ो महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति के रूप में जाना जाता है लोकमाता होल्कर ने समाज की बुराइयों क़ो दूर करने और देश की एकता और अखंडता क़ो बनाये रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई वहीं नई पीढ़ी क़ो न्याय, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी ! इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह कुबेर मोहन सिंह दी फतेह सिंह पीटीआई नंदलाल महावीर निरंजन भगत हेमंत बघेलडीग लक्ष्मण बघेल मौजूद रहे|


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now