खण्डार, सवाई माधोपुर। रामेश्वर-धाम तीर्थ-क्षेत्र त्रिवेणी-संगम तहसील खण्डार में चल रहे अखंड हरे राम महामंत्र संकीर्तन को 34 वर्ष पूर्ण हुए हैं। एक मार्च 1992 से प्रारंभ किए गए चर्तुभुजनाथ मंदिर में संकीर्तन अनवरत आज 35 में वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। समिति प्रचारक गणपति प्रसाद शर्मा कुरेड़ी ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज की अनुकंपा से चौरासी-परिक्षेत्र के ग्रामीण साधकों द्वारा आगे भी आगामी निर्णय तक संकीर्तन चलता रहेगा। विशेष बात यह कि इसमें क्षेत्र के प्रत्येक गांव के ग्रामीण भक्त बारी बारी से 12:00 बजे आकर सामूहिक संकीर्तन करके दूसरे दिन दूसरे गांव से 12:00 बजे आने वाले साधकों को संभलाकर भक्ति लाभ लेकर आनंद लेते हैं।
पं•मुकुट बिहारी शर्मा ‘आंगिरस’ ने क्षेत्र के सभी साधकों महानुभावों से निरंतर सहयोग देने की प्रार्थना करते हुए आग्रह किया है। यह प्राणी मात्र के कल्याण के लिए है तथा साधकों के परिवार में अखण्ड संकीर्तन व अखण्ड ज्योति दर्शन से सभी प्रकार की सुख शांति समृद्धि आती है। उत्सव संचालन प्रभारी श्रीनारायण शर्मा अध्यापक का समय-समय पर समुचित मार्गदर्शन सहयोग अपेक्षित प्राप्त रहता है।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।