आईएएस परीक्षा में 352वीं रैंक प्राप्त कर चयनित होने पर अक्षय सिंघल का सम्मान


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। आईएएस परीक्षा में 352वीं रैंक प्राप्त कर चयनित होने पर अक्षय सिंघल के निज निवास पर जाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर एवं निवर्तमान सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री मिथलेश व्यास, भाजपा जिला आईटी संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री नितेश मोदी, श्री दिनेश चंद सिंघल, डॉ. संतोष सिंघल, श्री देवेंद्र सिंघल, श्री राजेंद्र जी गर्ग, श्री जयदयाल जी गोयल एवं श्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अक्षय सिंघल की यह उपलब्धि परिवार, जिले एवं समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित सभी उपस्थितजनों ने परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now