अखिल भारतीय नारायणी धाम सैन समाज ने समाजसेवा और शिक्षा के प्रतीक राजवीर सिंह का किया सम्मान


डीग| अखिल भारतीय नारायणी धाम सैन समाज द्वारा नगर के सेवानिवृत्त अध्यापक राजवीर सिंह को समाज और शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समाज ने उन्हें भामाशाह की उपाधि से अलंकृत किया।राजवीर सिंह ने अपने जीवनकाल में गरीब बच्चों को किताबें, कपड़े, जूते, जर्सी और स्वेटर अपने निजी खर्च से उपलब्ध करवाए। इसके अलावा उन्होंने समाज की शादियों में मदद, नगर मंदिर निर्माण में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से योगदान दिया।इतना ही नहीं, वे जिले में कहीं भी होने वाले सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। शिक्षा को बढ़ावा देना और युवाओं को मार्गदर्शन देना उनका विशेष ध्येय रहा है।सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राजवीर सिंह जैसे व्यक्तित्व सैन समाज ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया गया।


यह भी पढ़ें :  कुलदीप जघीना हत्याकांड़, 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now