अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के 55 वर्ष पूर्ण


सवाई माधोपुर 8 जनवरी। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के 55 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महासभा की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न धार्मिक व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस मौके पर साहूनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में अपराजित, अनादिनिधन, 84 लाख मंत्रों के जनक णमोकार महामंत्र का विनय पूर्वक जाप किया गया। इसके बाद समाज के 75 वर्ष व अधिक आयु के नवल किशोर, कैलाश चंद, कमलेश, सुरेश चंद, मनोरमा व कुसुमलता जैन को महासभा के प्रबुद्ध पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया व जिनेंद्र देव से उनके दीर्घायु की कामना की। साथ ही सामाजिक सरोकार के तहत साहूनगर व आदर्श नगर में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए।
इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष रिद्धि चंद, मंत्री विजय, कोषाध्यक्ष रमेश चंद, कार्यकारिणी सदस्य मनोज, अरुण व सुरेंद्र जैन आदि प्रबुद्ध महिला, पुरुष मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now