गंगापुर सिटी, 20 मई। पंकज शर्मा। गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि समस्त जिले के गौ सेवक एवं गौ सेवा समिति के पदाधिकारी 21 एवं 22 मई को सवाई माधोपुर जिले एवं गंगापुर सिटी में निकलने वाली तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे एवं भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। समिति अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने सभी जिले वासियों एवं सभी गौ सेवकों एवं राम भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के सम्मान में खड़े होकर देश की सेना का मनोबल बढ़ाएं।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।