मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. सोलर पम्पसेट का आवंटन


प्रयागराज। वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत चेकडैम/तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. के सोलर पम्पसेट स्थापना में जनपद प्रयागराज को कुल 20 का लक्ष्य मिला है। जिस पर उ०प्र० सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। लघु सिचाई विभाग की ओर से चेकडैम/तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. के सोलर पम्पसेट की स्थापना कराने की योजना है। जिस पर कुल 205952.49 रू० खर्च होगें। उ०प्र० सरकार की ओर से रू0 142934.24 का अनुदान मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर पम्प का आवंटन किया जायेगा। आवेदक द्वारा अनुदानित धनराशि के अतिरिक्त कृषक अंश रू0 63500.00 जमा किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विकास भवन स्थित सहायक अभियन्ता, लघु सिचाई विभाग के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत 7.5 एच.पी सोलर पम्पसेट का आवंटन
जनपद प्रयागराज को वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत लघु सिचाई विभाग द्वारा पूर्व में सम्पादित किये गये मध्यम गहरे नलकूप / गहरे नलकूप पर 7.5 एच.पी सोलर पम्पसेट के आवंटन का कुल 10 लक्ष्य मिला है, जिसमें अनुसूचित कृषक हेतु 01 का लक्ष्य है। जिस पर उ०प्र० सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। लघु सिचाई विभाग द्वारा पूर्व में सम्पादित किये गये मध्यम गहरे नलकूप / गहरे नलकूप पर 7.5 एच.पी सोलर पम्पसेट का आवंटन कराने की योजना है। जिस पर कुल 381726.77 रू0 खर्च होगें। उ०प्र० सरकार की ओर से रू० 229036.06 का अनुदान मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर पम्प का आवंटन किया जायेगा। आवेदक द्वारा अनुदानित धनराशि के अतिरिक्त कृषक अंश रू0 153000.00 जमा किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विकास भवन स्थित सहायक अभियन्ता, लघु सिचाई विभाग के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now