कामां के साथ साथ पहाडी के बालिका विद्यालय को भी सह शिक्षा में किया मर्ज


कामां के साथ साथ पहाडी के बालिका विद्यालय को भी सह शिक्षा में किया मर्ज
कामां व पहाडी क्षेत्र के लोगों में राज्यमंत्री जाहिदा खान के खिलाफ रोष व्याप्त

कामां। कामां के बाद अब पहाडी के बालिका विद्यालय को सह शिक्षा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में मर्ज कर दिया है। जिसको लेकर कामां व पहाडी क्षेत्र के लोगों में राज्यमंत्री जाहिदा खान के खिलाफ रोष व्याप्त है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान एंव मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावों के समय क्षेत्र में आने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने पत्र में कहा है कि कामां में राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम से संचालित था। जिसमें सिर्फ छात्राओं को ही अध्ययन के लिए प्रवेश दिया जाता था। इस विद्यालय मंें करीब सात सौ छात्राऐं अध्ययनरत है। उसी प्रकार पहाडी में भी बालिका माध्यमिक विद्यालय संचालित था जिसमें करीब साढे पांच सौ छात्राऐं अध्ययनरत है सरकार ने कामां व पहाडी के दोनो बालिका विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में मर्ज कर सह शिक्षा विद्यालय कर दिया है। अब इसमें छात्राओें के साथ-साथ छात्रों को भी प्रवेश मिलने लगेगा। इन विद्यालयों में एक भी अंग्रेजी माध्यम के टीचर ही नहीं है और अब तक इन विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्राओं ने हिन्दी माध्यम से पढाई की है। इसलिए सभी छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इन विद्यालयों में छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को प्रवेश देने एवं अंग्रेजी माध्यम किये जाने के कारण छात्राओं के अभिभावक या तो निजी विद्यालयों में अध्ययन कराने के लिये मजबूर होगे या फिर अधिकांश छात्राऐं पढाई छोडने पर मजबूर हो जायेगी। स्थानीय विधायक एवं शिक्षा राज्यमंत्री यही चाहती है कि ग्रामीण परिवेश व कस्बे की छात्राएं अनपढ रहे।
—-कामां के बालिका विद्यालय की तरह पहाडी के बालिका विद्यालय को भी सह शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में मर्ज कर दिया गया। इसमें भी नए सत्र से छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा।
नीलकमल गुर्जर जिला शिक्षा अधिकारी डीग


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now