वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास का कीर्तिमान स्थापित करेगा-राजेश शुक्ल
यमुनापार के करछना में एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध सम्मेलन सम्पन्न
प्रयागराज। एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रबुद्ध समागम का आयोजन शनिवार को ब्लाक सभागार करछना में जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा बार-बार चुनाव से आम जनता, कर्मचारी,अधिकारी परेशान होते हैं, विकास का पहिया रूक जाता है। बार-बार चुनाव में जो आम जन पैसे विकास के लिए होते है वह खर्च होते और मतदाता मतदान में रूचि नहीं रखते इससे निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त समृध्दिशाली राष्ट्रनिर्माण के वाहक है। आप सभी अधिवक्ता, डाक्टर, किसान, व्यापारी, किसान आम जनमानस गांव-गांव जाकर अपने-अपने संगठनों अपने साथियों को जागरूक करते हुए बताना होगा कि जब एक राष्ट्र है तो चुनाव अलग-अलग क्यों? एक देश -एक चुनाव प्रस्तावित है इसका समर्थन देश को गति देगा। अमरनाथ यादव ने कहा कांग्रेस और पीडीए वाले आम जनमानस में भ्रम फैलाने का षड्यंत्र करते हैं, हम सभी को जनता की बीच जाकर इनके षड्यंत्र को बताना होगा कि 1967 तक सभी चुनाव एक साथ होते थें, उसका अनूसरण करते हुए जनहित और विकसित राष्ट्र निर्माण हेतू बार-बार चुनाव व राजनीति से देश का विकास रूक जाता है। इस लिए एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए लोगों को जागरूक कर समर्थन प्राप्त करना होगा।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास का इबारत लिखेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की प्रबुद्ध समागम में पूरे यमुनापार से अधिवक्ता, डाक्टर, पत्रकार,धर्माचार्य, व्यापारी, किसान आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार ब्लाक प्रमुख करछना कमलेश द्धिवेदी ने व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ने किया। इस अवसर पर विनोद प्रजापति, मुकेश कोल,विपिन केसरी,अश्वनी सिंह,अजय सिंह,राजमणि पासवान,डाँ. देवी सिंह,योगेश शुक्ला,सुधाकर पांडेय, सविता मिश्रा,सुभाष सिंह आदि भारी संख्या में उपस्थित रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।