बयाना में संभाग की 30 कतवारी महिलाओं को बांटे अम्बर चरखा


बयाना में संभाग की 30 कतवारी महिलाओं को बांटे अम्बर चरखा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा बोले:
महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

बयाना, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बुधवार को बयाना के गांधी सेवा सदन में महिला कतवारी महिलाओं को रोजगार के लिए संभाग स्तरीय अंबर चरखा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) बृजकिशोर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतपुर जिला खादी समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड संस्था संघ के मंत्री अनिल शर्मा और बयाना खादी समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी रहे। कार्यक्रम में बोर्ड अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा ने गांधी सेवा सदन बयाना, हिंडौन खादी समिति और बडोली गंगापुर सिटी खादी समिति की 10-10 कुल 30 कतवारी महिलाओं को अंबर चरखा प्रदान किए। अतिथियों ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। अम्बर चरखा मिलने से महिलाएं भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने गांधी जी के विचारों और दर्शन को आत्मसात करते हुए खादी को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर गांधी सेवा सदन के मंत्री राकेश कुमार गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, रामदयाल अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, योगेश सिंघल, विनोद शर्मा, कमल जैन, आनंदीलाल, उदयचंद आदि कई लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now