बिना महिला चिकित्सक की नियुक्ति वीरान पड़ा अस्पताल
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर तहसील बारा क्षेत्र अंतर्गत निर्मित महिला अस्पताल उपेक्षा का शिकार हो गया है। क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव के महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने से क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटी सी छोटी बीमारी को लेकर महिलाओं को 30 से 40 किलोमीटर दूरी का सफर तय करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2022 को सीएमओ कार्यालय प्रयागराज से एक नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। मगर ऐसा लगता है आदेश क्षेत्र की महिलाओं के हक में साबित नहीं हुआ। क्योंकि जिस महिला चिकित्सक की नियुक्ति की गई थी अस्पताल आने के लिए उनके द्वारा असमर्थता जताई गई थी। तब से अब तक इस महिला अस्पताल की नियुक्ति ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक दूसरी नियुक्ति का आदेश नहीं पारित हुआ। वहीं क्षेत्र के कई गांवों के महिलाओं का उपचार करने वाला अस्पताल बिना डॉक्टर के वीरान खड़ा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर सीएमओ प्रयागराज तक से कई बार चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति को लेकर मांग की गई लेकिन नतीजा अब तक सीफर है। क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो जिससे महिलाओं का इलाज सुचारू रूप से संचालित हो सके और लंबी सफर की दूरी तय करने से बचा जा सके।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।