मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लगभग 51 लाख 21 हजार 969 लाभार्थियों के खाते में लगभग 1005 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित


सवाई माधोपुर, 11 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी संवाद के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडोटोरियम में तथा गंगापुर सिटी के अर्जुन पैलेस सालोदा मोड़ मे आयोजित हुआ।
जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लगभग 51 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 1005 करोड़ रूपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की।
वहीं सवाई माधोपुर जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को जिले के 82 हजार से अधिक पैंशन धारकों के खातों में 17 करोड़ 47 लाख 79 हजार 350 रूपए की राशि बटन दबाकर एक साथ लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।
गंगापुर सिटी में अर्जुन पैलेस में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम:- गंगापुर सिटी में पालनहार योजना का लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम अर्जुन पैलेस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी की महेशी देवी के साथ संवाद किया। लाभार्थी महेशी देवी मुख्यमंत्री को बताया कि उसे विशेषयोग्यजन पेंशन की बढ़ाई गई राशि खाते में आ चुकी है, उसके बच्चे को पालनहार योजना का भी लाभ मिल रहा है।
संवाद के दौरान लाभार्थी महेशी देवी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की योजनाओं की प्रशंषा करते हुए कहा कि आपके द्वारा चलाई गई योजनाओं से हमे बहुत मदद् मिल रही है। लाभार्थी ने अपनी बढ़ी हुई पेंशन एवं पालनहार सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने लाभार्थी महेशी देवी के बेटे संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी के अहमदपुर निवासी रेख सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से संवाद करते हुए कहा कि विशेषयोग्जन का सरकार विशेष रूप से ध्यान रख रही है। उनकी पेंशन राशि में वृद्धि की है। उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया। लाभार्थी रेख सिंह गुर्जर ने कहा कि उसे सरकार की तरफ से विशेषयोग्जन स्कूटी योजना के तहत स्कूटी मिली है। जिससे उसकी दैनिक दिनचर्या सुगम हुई है इसके लिए भी लाभार्थी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। लाभार्थी ने गंगापुर सिटी को जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा, नगर परिषद् सभापति राजबाई बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना आर्य सहित अन्य अधिकारी, कार्मिक, मीडिया कर्मी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
गंगापुर सिटी में आयोजित कार्यक्रम में विशेषाधिकारी अंजली राजोरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी नवरत्न कोली, उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हरिराम मीना, जन प्रतिनिधि, लाभार्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.