प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव देवरी बेनी में बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार की तरफ से स्थानीय थाना में नामजद तहरीर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी शंकरगढ़ ओमप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लिखित तहरीर पर शंकरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। कथा पीड़िता मासूम को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि मासूम बच्ची इस कदर परेशान है कि वह अनजान इंसान को देखते ही रोने लगती है। मासूम बच्ची ने परिजनों को देखते ही लिपटकर रोने लगती है किसी तरह उसे चुप कराया गया। बहरहाल स्थानीय पुलिस मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।