श्री महावीर जी।पंकज शर्मा। श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किए जा रहे विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन प्रांगण में गोल सर्कल में स्थापित भगवान महावीर की 42 इंच ऊंची ब्रांज मेटल की प्रतिमा और भी भव्य स्वरूप में नजर आने लगी है। प्रतिमा के ऊपर बंसी पहाड़पुर के प्रसिद्ध पत्थरों से निर्मित सुंदर कलात्मक छतरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिससे प्रतिमा की गरिमा और धार्मिक आस्था और अधिक निखर गई है। छतरी के निर्माण से रेलवे स्टेशन के बाहर गोल सर्कल का सौंदर्य बढ़ा है और यह रेलयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि प्रतिमा एवं छतरी की सुंदरता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोल सर्कल के चारों ओर स्टील की रेलिंग लगाई जा रही है साथ ही भगवान महावीर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए टफन ग्लास भी लगायें जाएंगे ताकि प्रतिमा सुरक्षित रह सके। इसके अतिरिक्त सर्कल के अंदर डेकोरेटिव लाइट की व्यवस्था की जा रही है लाइटिंग लगने के बाद रात्रि के समय स्टेशन प्रांगण और भी अधिक आकर्षक एवं मनोहरी दिखाई देगा ।अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत हो रहे यह कार्य ने केवल स्टेशन और यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि कर रहे हैं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बना रहे हैं नव वर्ष की आगमन पर श्री महावीर जी में जैन धर्मावलंबियों का बहुतायत आना-जाना रहता है ऐसे में रेल यात्रा कर श्री महावीर जी पहुंच रहे यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरते ही भगवान महावीर के दर्शन करना और इस कलात्मक छतरी का अवलोकन करना बहुत ही लुभावना एवं मनोहरी लग रहा है । रेल प्रशासन द्वारा अभी छतरी की साफ सफाई के कारण प्रतिमा के ऊपर से कवर को हटा दिया है जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को प्रतिमा का अवलोकन एवं दर्शन करने का लाभ मिल रहा है। प्रतिमा को छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान देखने का नयनाभिरामी दृश्य वास्तव में बहुत सुखद लग रहा है और सबको आकर्षित कर रहा है यात्रियों में छतरी के साथ सेल्फी एवं फोटो खींचने की होड लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों को पूर्ण होने के बाद रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण आने वाले समय में किया जाना है।
योजना
भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन स्कीम
रेल अधिकारी – अनिल कुमार जैन xen
डिज़ाइन व विशेष सहयोगी- नरेंद्र कुमार जैन नृपत्या राष्ट्रीय सचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन
शिल्पकार -संतोष शर्मा मूर्तिकार जयपुर
वास्तुकार- राजकुमार जैन कोठारी जयपुर
प्रतिमा का मेटल- ब्रोंज मेटल
लगभग 1400 किलो ग्राम बजनी
प्रतिमा तीन माह मैं जयपुर में तैयार की गई।
2 नवंबर 25 को क्रेन द्वारा प्रतिमा को रेलवे स्टेशन प्रांगण में कमलासन पर विराजमान किया गया।
रेलवे ठेकेदार- बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।