प्रयागराज। नैनी महेवा मोड़ के पास बाइक सवार को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर एक व्यक्ति काल के गाल में समा गया व दूसरा व्यक्ति जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को देख स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दी घटनास्थल पर तत्काल मौके पर पहुंचे नैनी थाना के उपनिरीक्षक चंद्रिका यादव, उपनिरीक्षक राहुल सिंह रघुवंशी, कांस्टेबल विशाल कुमार 112 ने बिना देरी किए हुए घायल व्यक्ति को सीएचसी चाका ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालात को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक का नाम अमृतलाल भारतीय है जो की नीवी ग्राम के निवासी है।नीवी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। वहीं घायल युवक का नाम मोहम्मद रईस बताया गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है जिससे बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सके।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।