अनिल अरोड़ा सचिव, सीपी मल्होत्रा कोषाध्यक्ष मनोनित


पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज के अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा ने सर्वसम्मति से किया कार्यकारिणी का गठन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज भीलवाड़ा की कार्यकारिणी की मीटिंग ओम टावर में हुई। इसमें अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में अनिल अरोड़ा को सचिव, सीपी मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष व राजेश भारद्वाज को सह सचिव बनाया गया। सभी सदस्यों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी नई कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कालरा ने कहा कि नई टीम के साथ मिलकर वरिष्ठों के सहयोग से समाज के विकास के लिए काम किए जाएंगे। इस अवसर पर समाज के संस्थापक अध्यक्ष जे के शाही, निवर्तमान अध्यक्ष के एल गिल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कांसरा, अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा, पूर्व अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, संयोजक दिवाकर खुराना, अजय कपूर, प्रदीप मेहता, अशोक हांडा, गोपाल कपूर उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी पुष्पांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now