ए.एन.एम./ एल.एच.वी. संघ ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित


डीग | आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर डीग जल महल में एएनएम/एलएचवी संघ की जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं का सम्मान किया गया और एएनएम एलएचवी के अधिकारों के बारे में चर्चा की गई साथ ही पुष्पो एवं गुलाल से हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ममता भारद्वाज, उपाध्यक्ष शशि देवी, महामंत्री वीना गिरी, रेखा, कुसुम सविता, नरेंद्री, कमलेश कुमारी, मिथिलेश कुमारी, गीता देवी, बृजबाला, संगीता, संजय चौधरी, कमलेश, संजय चौधरी, नेहा शर्मा, मिथलेश,संगीता, कमलेश, एवं अन्य एएनएम और महिलाएँ उपस्थित थी।


यह भी पढ़ें :  वतन फाउंडेशन पदाधिकारी व पत्रकार यातायात पुलिस प्रभारी से मिले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now