चुनाव में 271 ईवीएम मशीनों को उपयोग में लिया
उपचुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मोरपाल सुमन एवं मुख्य विपक्ष कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया सहित 15 उम्मीदवारों ने चुनावी भाग्य आजमाया।
बारां। राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से चल रही है। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतगणना 14 टेबलों पर 20 राउंड में की जायेगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है और इसके बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव में 271 ईवीएम मशीनों को उपयोग में लिया गया। मतगणना में रुझान मिलने शुरु हो गए है। अब तक क रूझानों में कांग्रेस के प्रमोदी जैन भाया बढ़त बनाए हुए है।
मतगणना के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उपुचनाव के लिए गत 11 नवंबर को मतदान हुआ, जिसमें दो लाख 28 हजार 264 मतदाताओं में 80.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उपचुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मोरपाल सुमन एवं मुख्य विपक्ष कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया सहित 15 उम्मीदवारों ने चुनावी भाग्य आजमाया।
अंता उपचुनाव मतगणना जारी है. 350 बैलट पेपर की मतगणना पूरी हुई. 16 बैलट पेपर निरस्त हुए. EVM से मतगणना शुरू हुई. बैलट पेपर में भाजपा के मोरपाल सुमन आगे चल रहे थे.जबकि कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया पीछे चल रहे थे. जबकि अब ईवीएम से अंता उपचुनाव की मतगणना जारी है. पहला राउंड पूरा हुआ. कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे चल रहे है.
भाया को 3407, मोरपाल सुमन को 3135, नरेश मीणा को 3161 और नोटा को 49 मत मिले. राजकीय PG कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है. जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर, SP अभिषेक अंदासु, ASP राजेश चौधरी मतगणना स्थल पर मौजूद है. इससे पहले भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने फर्स्ट इंडिया से खास बातचीत की. मोरपाल सुमन ने कहा कि बीजेपी की जीत तय है. मतगणना एजेंट्स को दही-शक्कर खिलाकर रवाना किया. साथ ही दुष्यन्त सिंह के साथ भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद है. आपको बता दें कि अंता उपचुनाव की कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई.
15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है. राजकीय PG महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है. 14 टेबलों पर 20 राउंड में EVM मशीनों से मतों की गिनती की जाएगी. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. मतगणना केन्द्र पर प्रवेश सुबह 7.30 बजे तक रहेगा. चुनाव में कुल 271 EVM मशीनों का उपयोग लिया गया. मतगणना में डाक मतपत्रों के मतों की भी गिनती की जाएगी. मतगणना के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई. जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में चाक-चौबंद व्यवस्था है.
मोबाइल फोन और ध्रूमपान सामग्री ले जाना निषिद्ध रहेगा. SP अभिषेक अंदासु ने मतगणना स्थल पर 3 स्तर की सुरक्षा की व्यवस्था की. केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. मोबाइल फोन का उपयोग केवल मीडिया सेंटर में ही अनुमत रहेगा. ADM भंवर लाल जनागल, ADM जबर सिंह, CEO राजवीर सिंह चौधरी, ASP राजेश चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे.
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।