लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा “अपराजिता, नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम 7 को


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “अपराजिता नारी शक्ति अनंता” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को होटल सेवन स्टोन में दोपहर 3.00 बजे से किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और सहयोग के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें। महिला इकाई की अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों के बीच सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने और व्यवसायिक संभावनाओं को विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा। इससे महिलाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम प्रभारी रक्षा जैन और शोभा चोखड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष इमोशनल वेलनेस सत्र नेहा गोयल द्वारा लिया जाएगा। इस सत्र में महिलाओं को घर और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए तनाव से मुक्त रहने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के उपयोगी उपाय बताए जाएंगे।


यह भी पढ़ें :  विद्या निकेतन विद्यालय बड़ोदिया प्रबन्ध समिति ने शैक्षिक उन्नयन हेतु विद्यालय स्टाफ के साथ चर्चात्मक बैठक ली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now