बिछड़ी महिला को पहुंचाया परिजनों के पास
कामां- अपना घर सेवा समिति इकाई कमाने सामाजिक सरोकार निभाते हुए ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में अपने साथियों से पिछड़े एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाया है|
अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष खेमराज मातूकी वाले ने बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की तहसील कुरवाई के गांव बरवाई निवासी निवासी एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला मुन्नी देवी पत्नी नारायण सिंह डांगी कामां सरकारी अस्पताल में भर्ती है जो ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के रास्ते में आने वाले गांव सतवास में अचेत अवस्था में मिली थी ग्रामीणों द्वारा उसे कामां अस्पताल में भर्ती कराया गया था यह महिला ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा देते समय अपने साथियों से बिछड़ गई थी अस्पताल में भर्ती महिला अपना नाम पता व परिजनों का बारे में नहीं बता पा रही है इस सूचना पर अपनाघर घर सेवा समिति इकाई कामां के सदस्य संजय जैन बडजात्या, हरप्रसाद नाटाणी,हरि कुम्हेरिया, प्रेमचंद शर्मा,डॉली तमोलिया,नैतिक जैन कामां अस्पताल पहुंचे और महिला से जानकारी की वृद्ध महिला अपने नाम के अलावा मोबाइल नम्बर व पता बताने में असमर्थ थी। उनके पास आधार कार्ड के अलावा कुछ भी नहीं था। अपना घर सेवा समिति के सदस्यों की दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद महिला के पुत्र लाखन सिंह से बात हो पाई लाखन सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला का एक अन्य साथी उनके ही गांव का एक व्यक्ति गोविंद सिंह चौरसिया भी ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा दे रहा है जो इस समय वृंदावन वृंदावन में है इसके बाद गोविंद सिंह से वृंदावन संपर्क कर महिला को अपना घर आश्रम भरतपुर की एंबुलेंस से वृंदावन पहुँचा दिया गया।