प्रत्येक विद्यालय में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाने का आव्हान

Support us By Sharing

प्रत्येक विद्यालय में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाने का आव्हान

शाहपुरा|राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा शाहपुरा, बनेड़ा एवं फुलिया कला संयुक्त बैठक शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी शाहपुरा मे रखी। बैठक की अध्यक्षता रामप्रसाद माणमिया, जिला अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि सुशीला जाट प्रदेश सह संगठन मंत्री थे।
अतिथियों का स्वागत उप शाखा शाहपुरा मंत्री हनुमान प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा एवं सीता सोनगरा द्वारा किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा कर आगे की रणनीति पर चर्चा एवम् समीक्षा की गई।
विशिष्ट अतिथि सुशीला जाट ने संगठन की कार्यविधि की जानकारी देते हुए सनातन संस्कृति के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्येक विद्यालय में मनाते हुए जगत गुरु वेद व्यास के जन्मदिन के बारे बच्चो को जानकारी देने की बात कही। विद्यालयों में पौधारोपण करवाने की बात बताई गई। मुख्य अतिथि डॉ.अरुणा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन के द्वारा किए जा रहे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अब तक की संगठन के मांग पत्रों के बारे में जानकारी दी गई। सभी उपशाखाओ से अपनी अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और समस्याओं को मांग पत्र में जुड़वाने की बात बताई गई। जिला अध्यक्ष रामप्रसाद माणमिया ने सभी उप शाखाओ को सदस्यता अभियान में पूरा सहयोग करने की व समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तैयार रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।

Moolchand Peswani


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!