जल झूलनी महोत्सव 25को, महाकाल से आने वाले कलाकार देंगे प्रस्तुतियां


जल झूलनी महोत्सव 25को, महाकाल से आने वाले कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

सरोवर के बीच से की जाएगी भव्य आकर्षक आतिबाजी

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी/ शाहपुरा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में 25 सितंबर को जलझूलनी एकादशी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर भगवान के बेवाणों की सामूहिक शोभायात्रा शाही लवाजमे के साथ निकाली जाएगी।
शाहपुरा श्याम सेवा समिति विगत कई वर्षों से इस विराट आयोजन को संचालित करती आरही है। हर वर्ष नए नए प्रारूपों, नई नई जीवंत झांकियों के साथ नगर के सभी मंदिरों के बेवाणों की सामूहिक शोभायात्रा शाहीलवाजमे के साथ निकालते चले आरहे है। इस शोभायात्रा में शामिल हिने तथा देखने जिले वे अन्य जिलों से सैंकड़ो श्रद्धालु आते है।
इस बार 25 सितंबर,सोमवार को नगर के सभी मंदिरों से भगवान के सजेधजे बेवाण महलों के चौक में एकत्रित होंगे। वहां से श्रीराम दरबार बैंड, मन्दसौरी ढोल, नगाड़ों शहनाइयो के साथ ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान उज्जैन महाकाल के डमरू मंडल की ओर से महाकाल ध्वजयात्रा, रामदरबार, कालका माता, मथुरा, वृंदावन की झांकियों में कृष्ण-राधा के संग बरसाने की गोपियां का रास, हनुमान की झांकियों के साथ, सेठ-सेठानी के साथ कई सजीव झांकियों के अलावा, कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां बीच बीच में दी जाएगी। शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए इलेक्ट्रिक फव्वारों से इत्र छिड़का जाएगा।
सभी बेवाण पिवनियां तालाब पर पहुंचने पर सरोवर की तीर पर पुजारियों द्वारा भगवान के बेवाणों को जल विहार करवाया जाएगा। भगवान के बेवाणों की सामूहिक महाआरती उतारी जाएगी। इस दौरान सरोवर के बीच बने प्राकृतिक टापू बगरू से समिति की ओर से भव्य आतिशबाजी की जाएगी। महाआरती पश्चात भगवान के बेवाण पुनः अपने मन्दिरों की ओर प्रस्थान करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now