बीकानेर 16 अप्रैल। अयोध्या में प्रभु राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार अरुण योगीराज 14 अप्रैल को बीकानेर पहुंचे। इस अवसर पर बीकानेर की प्रमुख 21 संस्थाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली द्वारा शाम 5.15 बजे रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास (बीकानेर पश्चिम विधायक) और दाता रामेश्वरानंद महाराज विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अरुण योगी राज को शाल, पटका और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदु बाला बोयल, श्रीमती लक्ष्मी राठी, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती नीलम जोशी एवं रतन बोयल उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।