आर्यिका संघ ने किया चमत्कार जी से विहार


आर्यिका संघ ने किया चमत्कार जी से विहार

सवाई माधोपुर 1 दिसम्बर। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में वर्षायोग संपन्न करने के उपरांत गणाचार्य विरागसागर की सुशिष्या गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री की संघस्थ आर्यिका विकक्षाश्री माताजी ने शुक्रवार को ससंघ चैथ का बरवाड़ा की ओर विहार किया।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विहार से पूर्व आर्यिका संघ ने चमत्कार मंदिर की वेदी में विराजित जिनेंद्र प्रतिमाओं सहित त्रिकाल चैबीसी के दर्शन किए। इसी क्रम में ब्रह्मचारी रूचि दीदी, पंडित आशीष जैन शास्त्री सहित समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर आर्यिका विकक्षाश्री माता ने कहा कि पुण्य के उदय होने पर संतों के दर्शन होते हैं और वे जीव पुण्यशाली होते हैं जो संतों के नगर आगमन के बाद उनकी वाणी का लाभ ले पाते हैं। जहां संत पहुंचते हैं वहां सोना सोना हो जाता है और जहां से संत निकल जाते हैं वहां सूना सूना हो जाता है। जहां मिलन है वहां विछड़ना भी है। संतों का काम चलते रहना है, रुकना नहीं।
उन्होंने वर्षायोग को निर्भीक संपन्न करने में अति प्रसंसनीय योगदान देने के लिए 21वें विज्ञामय चातुर्मास समिति, समाजजनों सहित जिला प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। धार्मिक कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए अनंत शुभाशीष प्रदान किया और संयम पूर्वक जीवन जीते हुए धर्म की राह पर चलते रहने का सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now