आर्यिकाओ का दीक्षा दिवस मनाया


सवाई माधोपुर 2 अक्टूबर। सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से वर्षायोग समिति के संयोजन में गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी की संघस्थ प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति, आर्यिका विजितमती व आर्यिका विकर्षमति माता का 18 वां दीक्षा दिवस गुरुवार को आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कार के विशुद्धमति सभागार में हर्षाेल्लास के वातावरण में श्रद्धा-भक्ति पूर्वक मनाया गया।
इस मौके पर आर्यिका विशुद्धमति माताजी ने कहा कि संयम ही जीवन की वास्तविक शोभा है। समता के बिना व्यक्ति को मुक्ति नहीं मिल सकती। सांसारिक मोह-माया का त्याग कर आत्म कल्याण का मार्ग अपनाकर कर मनुष्य जीवन को मंगलमय बनाना चाहिए। समता साधु का आभूषण है। त्याग एवं संयम को धारण करने वाला व्यक्ति ही श्रेष्ठ है।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि गौरवमय कार्यक्रम के दौरान स्याद्वाद महिला जयघोष की धुन पर नृत्य पूर्वक आर्यिकाओ को चमत्कार के संत भवन से मंच पर लाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊषा जैन व मिथलेश जैन आगरा निवासी द्वारा आचार्य निर्मल सागर के किये गए चित्र अनावरण एवं केवल ज्ञान ज्योति के प्रतीक दीप प्रज्जवलन करने के साथ हुआ। प्रतिभा झांझरी व रुचि कासलीवाल ने नृत्य पूर्वक मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। इसके बाद भोपाल की जितेंद्र जैन एंड पार्टी व स्थानीय समाज के गायक राजेश बाकलीवाल द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुत भजनो के बीच आर्यिका विशुद्धमति माता की अष्ट द्रव्यो से आकर्षक थाल सजाकर भक्ति नृत्यो के साथ पूजा की गई।
कार्यक्रम की श्रृंखला में समाज के महामंत्री हरसीलाल जैन व धर्म सहायिका पपीता जैन श्रीमाल ने आर्यिका विशुद्धमति माताजी के चरण प्रक्षालन किये। वहीं श्रद्धालुओं से खचाखच भरे सभागार में वर्षायोग समिति अध्यक्ष मोहनलाल कासलीवाल, सुभाष अजमेरा, विनय पापड़ीवाल व विपुल जैन बरबाड़ा वाले ने परिवार सहित बारी-बारी से आर्यिकाओ को जिनवाणी भेंट की। इसी क्रम में वर्षायोग समिति के महामंत्री महावीर बज, कोषाध्यक्ष अशोक पांड्या, देवेंद्र बाकलीवाल व जम्बू कुमार जैन बरवाड़ा वाले ने वस्त्र भेंट किये। भक्तों ने आर्यिकाओ के यशस्वी जीवन पर भजनों, गीतों एवं वक्तव्यो के माध्यम से उनका गुणानुवाद कर भावांजलि प्रस्तुत की और जिनेंद्र देव से उनकी दीर्घायु की कामना की। मंच संचालन पंडित आशीष जैन शास्त्री ने किया। इस अवसर पर स्थानीय साहित दूर-दराज इलाकों के भक्त मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now