अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को दशहरा मैदान में ‘अस्मिता लीग’ का आयोजन


महिलाओं के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं और रस्साकस्सी होगी आयोजित

सवाई माधोपुर, 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण तथा माय भारत केंद्र के समन्वय से 8 मार्च को प्रातः 8 बजे दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों—अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक—में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रकार कुल 9 दौड़ स्पर्धाओं के साथ मनोरंजक खेल के रूप में रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now