अटल जी की स्मृति मे विधानसभा सम्मेलन आयोजित


बांसवाड़ा| प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अटल स्मृति वर्ष’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन में वक्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, उनके द्वारा स्थापित सुशासन के मानदंडों और राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। राजनीति में शुचिता के प्रतीक थे अटल जी* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता और सिद्धांतों का पालन किया। संयोजक गजेंद्र चंडालिया ने कहा कि नदियों को जोड़ने की परिकल्पना हो या स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रवि जोशी, चंद्रपाल सिंह राणावत ने अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों को याद किया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता ने अटल जी के साथ राष्ट्रीय पत्रकार , कवि, साहित्यकार सम्मेलन की अपनी स्मृतियाँ, अटल जी के प्रतापगढ़ के कार्यक्रम और अटल जी का कविता पाठ, कविताओं की सी. डी. की मुम्बई में रिकॉर्डिंग और विमोचन कार्यक्रम की मधुर स्मृतियाँ बताई l जिला उपाध्यक्ष नागुलाल सेन ने उनकी कविताओं के साथ कार्यक्रम का संचालन किया l


यह भी पढ़ें :  महेश दोसी उपाध्यक्ष, वरुण खोडणिय जिला महामंत्री नियुक्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now