बामनवास 19 मार्च। उपखण्ड क्षेत्र की बरनाला तहसील के ग्राम सुंदरी में विगत दिनों हुई अग्निकांड घटना के पीड़ित परिवार को सहायता राशि सौपकर युवाओं ने एक मिशाल पेश की।
मिशन सदस्य हुकुम सिंह ने बताया कि गत दिनों स्थानीय निवासी रामसिया मीना के छप्परपोश में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी में कपड़े, बिस्तर, पलग, गेंहू, सरसों, जानवरों का चारा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिससे परिवार पर लालन पालन का संकट आ गया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया ग्रुप चलाकर सहायता राशि एकत्रित की गई। जिसमें कुल एक लाख अठाईस हजार रुपए एकत्रित किए गए। बुधवार को संपूर्ण राशि पीड़ित परिवार को सौप दी गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने संपूर्ण युवा टीम के आभार व्यक्त किया। वहीं युवाओं द्वारा किए गए नेक कार्य की चारों ओर सराहना की जा रही है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।