जयपुर 7 सितम्बर। शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व के साथ ही जैन धर्म का दशलक्षण पर्व सम्पन्न हुआ। रविवार को उपवास साधकों का समाज समिति द्वारा सम्मान एवं अनुमोदना की गई। इंजीनियर्स कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में श्रीमती ऋतु रवि छाबड़ा के 10 दिवसीय निर्जला उपवास का रविवार को पारणा करवाया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने बैंड-बाजों और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।
अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि संघ परिवार सदस्या श्रीमती ऋतु रवि छाबड़ा ने 10 दिनों का उपवास संकल्पपूर्वक पूर्ण किया। इसी प्रकार श्रीमती अंकिता नरेश शाह ने 3 दिवसीय निर्जला उपवास किया, जिनका वरुण पथ जैन मंदिर में उपाध्याय उर्जयंत सागर महाराज के सानिध्य में पारणा सम्पन्न हुआ। समाजबंधुओं और परिवारजनों ने दोनों तपस्वियों का तिलक एवं माला पहनाकर अनुमोदन किया।
इसी क्रम में सर्वेश जैन पुत्र राकेश जैन (जयसिंहपुरा) द्वारा 16 दिवसीय निर्जला उपवास का संकल्प लिया गया है, जिसका पारणा सोमवार को सम्पन्न होगा। वहीं मंगलवार को वरुण पथ जैन मंदिर में उपाध्याय उर्जयंत सागर महाराज के सानिध्य में सामूहिक पारणा का आयोजन होगा।
दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ, मानसरोवर संभाग द्वारा मानसरोवर के किरण पथ पर स्थित आत्म सम्मान वृद्धाश्रम में एक माह का अन्नदान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अनंत जैन ने बताया कि रविवार को एकता संघ के सभी सदस्यों ने सामूहिक प्रयासों से वृद्धाश्रम के लिए आवश्यक सामग्री का दान किया।
इस अवसर पर संघ के कुलदीप छाबड़ा, अनुज गंगवाल, नरेश शाह, सुदर्शन पाटनी, रवि जैन, रक्षित जैन, अमित अजमेरा, सुनील गंगवाल, श्रीमती शिखा गंगवाल, अंजना जैन, कविता जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।