व्यक्तित्व निर्माण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है – पानेरी
बड़ोदिया, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: पी.एम.श्री राउमावि बड़ोदिया सभागार में आयोजित बीपीएल फेज़ 5 के ऑक्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता ड़ॉ.स्वामी विवेकानन्द महाराज ने की, मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष लालसिंह सोलंकी, बड़ोदिया सरपंच रमेश डोडियार, प्रधानाचार्य बापूलाल गर्ग, विनोद शुक्ला, मणिलाल कलाल, शेलेन्द्र जैन, लविश जैन एवं अनिल वाल्मीकि थे। आरम्भ में बीपीएल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष पवन जोशी ने अतिथियों का परिचय एवं बड़ोदिया प्रीमियर लीग के आयोजन सम्बन्धी जानकारी प्रदान की एवं समन्वय समिति के गठन की सूचना प्रदान की।
प्रधानाचार्य हरेंद्र जोशी, विजेश यादव, मनोज कलाल, तौसीफ खान, कल्पेश जैन एवं पवन जोशी सहित कमेटी पदाधिकारियो ने अतिथियों का उपरणा ओढाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विनोद पानेरी ने आगामी दिनों में बड़ोदिया में आयोज्य क्रिकेट प्रतियोगिता की सफलता की कामना की तथा उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्तित्व का निर्माण होने के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है एवं व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लालसिंह सोलंकी ने खिलाड़ियों को हरसम्भव सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. स्वामी विवेकानन्द महाराज ने राष्ट्र हित में खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इसके पश्चात बीपीएल फेज़-5 के लिए केशव पाटीदार, लोकेश कलाल, आशुतोष पण्ड्या, कपिल यादव, राजेश शुक्ला, वैभव ठाकुर, हार्दिक रावल व पिंकेश सोलंकी के निर्देशन में ऑक्शन प्रक्रिया आरम्भ की। जिसकी पूर्व तैयारी विजेश यादव व तौसीफ खान द्वारा की गई। ऑक्शन प्रक्रिया मे एस.बी. से पवन जोशी, समरोज खान व सन्दीप पटेल ने, बी.एफ.सी. से हरेंद्र जोशी, रितेश शुक्ला ने, बी.एस.के. से विजेश यादव, मयूर सोलंकी व प्रिंस जैन ने, टी.एफ.सी. से मनोज कलाल, सन्दीप जैन व भावेश सोलंकी ने, बी.आई. से तौसीफ खान, वसीम खान व कृतिष पंचाल ने एवं बी.आर. से कल्पेश जैन, दीपक टेलर व हार्दिक रावल ने ऑक्शन के माध्यम से अपनी अपनी टीम का आईपीएल की तर्ज पर नियमानुसार बोली लगाकर गठन किया। सम्पूर्ण प्रक्रिया में प्रतिभागी खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन केशव पाटीदार ने एवं आभार प्रधानाचार्य बापूलाल गर्ग ने माना।