सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय सहित पर देशभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।इसी कड़ी में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 18 2nd पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा शर्मा ने बताया कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों ओर महिलाओं को स्वास्थ्य,सुपोषण, मौसमी बीमारी से बचाव, महिला अधिकारों एवं महिलाओं की सुरक्षा सहित स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी गई एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं को गिफ्ट बतौर बेबी किट वितरण किए गए।इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की केंद्र प्रबंधक अनीता कवर, लीगल काउंसलर प्रिया तेहरिया,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा शर्मा सहित बच्चे ओर महिलाएं कार्यकर्म में शामिल हुई।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।