ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के बाबा रामदेव


प्रयागराज। ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। पिछले दिनों ममता ने संन्यास धारण किया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। रामदेव ने कहा है कि एक दिन में कोई संत नहीं बन सकता है। इसके लिए वर्षों की साधना की जरूरत होती है। वहीं रील्स के जरिए कुंभ में फैलाई जा रही फूहड़ता पर भी बाबा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की ओछी हरकत करने वालों को समझना चाहिए कि असली कुंभ ये नहीं है कि जहां केवल इस तरह संत बना जा रहा है।
महाकुंभ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना गलत है। कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचना ठीक नहीं है। किसी को भी इस तरह ओछी हरकत करने से बचना चाहिए। असली महाकुंभ ये है जहां मनुष्यता से देवत्व में, ऋषित्व में, ब्रह्मत्व में आरोहण पाया जाता है। सनातन ऐसा नहीं कि कुछ भी हरकत करते रहो। सनातन को महसूस करना, सनातन को जीना और सनातन को बढ़ाना इसका काम है। सनातन तो वह शाश्वत सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता।
अपना पिंडदान कर चुकी हैं ममता कुलकर्णी
इसी दौरान एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने ममता कुलकर्णी को लेकर कहा कि एक अभिनेत्री महामंडलेश्वर बनी हैं, एक दिन में किसी को संतत्व नहीं हो सकता। उसके लिए सालों की साधना लगती है। हम लोगों ने 50-50 वर्षों का तप करने के बाद साधुता को पाया है। आजकल देखने को मिल रहा है कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा। ऐसा नहीं होना चाहिए।
इन 5 बातों का करना होगा पालन, आप भी महामंडलेश्वर बनने के योग्य हो जाएंगे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचीं। जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही गृहस्थ जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी। जिसके बाद उनको किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गाय।
महामंडलेश्वर बनने से पहले ममता ने अपना तथा अपने पूर्वजों का पिंडदान किया और भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया। संन्यास धारण करने के बाद उन्हें नया नाम यमाई ममता नंद गिरि दिया गया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now