बजरिया मंडल की बैठक सम्पन्न


सवाई माधोपुर 19 नवम्बर। भाजपा के संगठन पर्व अभियान के तहत बजरिया मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।
बैठक में संगठन पर्व के मंडल स्तरीय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मंडल के चुनाव प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने सक्रिय सदस्यता को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और 15 नवम्बर तक इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पार्टी से भारी संख्या में लोगों को जोड़ने की योजना बनाई एवं 11बूथों पर प्रभारी भी लगाए। इस दौरान बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष लालचंद गौतम, पूर्व जिला मंत्री जंबू कुमार जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मंडल महामंत्री आकाश भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष अजय बसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक शुभम भारद्वाज, चंद्रप्रकाश नागर, सीताराम शुक्ला, सावित्री शर्मा, सचिन गुर्जर सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now