अक्षत कलशों की शोभायात्रा में बजरंग दल ने दिखाये करतब

Support us By Sharing

अक्षत कलशों की शोभायात्रा में बजरंग दल ने दिखाये करतब

शिवाड़ 9 जनवरी। ग्राम पंचायत टापुर एवं सारसोप में अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलशों की शोभायात्रा धूमधाम उत्साह के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बजरंग दल के पहलवानो ने अपने करतब दिखाए। वही राम दरबार की सजीव झांकी निकाली गई।
रामकिशोर खिलावत राम राय चैधरी रामेश्वर जांगिड़ ने बताया कि घास भैरू मंदिर से दोपहर 12 बजे पंडित सतीश शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ अक्षत कलशो का संयुक्त रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया शोभायात्रा में डीजे के मधुर भजनों पर श्रद्धालु लोक नाचते गाते जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे वहीं शोभा यात्रा के आगे बजरंग दल के पहलवान लकड़ी, भाला से अपना करतब दिखाते आगे बढ़ रहे थे डीजे की मधुर भजनों पर महिलाएं सिर पर कलश शोभित कर नाचती, मांगलिक गीत गाती चल रही थी जिससे मार्ग राम के जय कारो भजनों के साथ गुंजायमान होने से राम मय नजर आ रहा था। शोभा यात्रा के दौरान ग्रामीण मकान की छत पर वह बालकोनियों से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रंगोलिया बनाकर श्रद्धालुओं का शोभा यात्रा में स्वागत कर रहे थे।
शोभा यात्रा घास भैरू मंदिर से प्रारंभ होकर जाट मोहल्ला, चारभुजा मंदिर, बैरवा बस्ती नाथ बस्ती मुख्य मार्ग होती हुई कार्तिक मंदिर पहुंची जहां भगवान की पूजा अर्चना आरती कर शोभा यात्रा संपन्न हुई।
शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश शर्मा थे। अध्यक्षता टापुर सरपंच तारा देवी मीणा ने की एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णा चैधरी, विजयपाल चैधरी, जितेंद्र वैष्णव तथा अशोक जैन लोकेंद्र सिंह, बेनी माधव शर्मा थे। इस अवसर पर ग्रामीण बद्री भोपा, बुद्धि प्रकाश वडाला, राजा राम गुर्जर, रामसहाय चरण्या, सोनू योगी, देवराज सिंह, प्रहलाद जाट, हीरालाल जाट सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!