बाल दिवस पर बाल जीमण का आयोजन


कुशलगढ़| आइडियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रथम- खुशी व सुहान , द्वितीय- अथर्व जोशी व लक्षित राठौर, तृतीय लक्ष्यराज व उमेज़ा। एल.के.जी. से प्रथम – प्राची, तवरेज, द्वितीय- शिवांश, अरशद व तृतीय – जिहान हस्नेन, एच. के. जी से प्रथम – शीनोय और क्रिशा, द्वितीय – दृष्टि,मनस्वी, तृतीय- सानवी, धवल। नन्हे मुन्ने भैया-बहिन झांसी की रानी, डॉक्टर, वकील,नेहरू, मोदी, राम,कृष्ण, पेड़ आदि रूपों में प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संस्था निदेशक सम्राट सिंह झाला ने जवाहरलाल नेहरू के बारे में प्रेरक प्रसंग सुनाए वहीं संस्था प्रधान हंसमुख जोशी ने नेहरू जी का जीवन परिचय करवाया। कार्यक्रम में निर्णायक अविनाश सिंह, प्रशांत गुप्ता, विपुल बैरागी रहे। विद्यालय के समस्त भैया बहिन को विद्यालय स्टाफ द्वारा बाल जीमण करवाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ बाल जीमण का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा एवं कृतिक राव ने किया। उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी सुजीत जोशी ने प्रदान की। आभार अक्षय जोशी ने प्रकट किया।


यह भी पढ़ें :  विनयांजली सभा का आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now