उनियारा। सैनी अधिकारी कर्मचारी संगठन के बनवारी लाल सैनी बने जिलाध्यक्ष ,सैनी अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला टोंक के 3 वर्षो के लिये होने वाले जिलाध्यक्ष पद के लिए बनवारी लाल सैनी (अध्यापक) निवासी बालीथल(उनियारा) को सर्व सम्मति से चुना गया है।चुनाव अधिकारी शंकर लाल सैनी ने बताया कि लगभग 450 की सदस्य संख्या वाले सैनी अधिकारी कर्मचारी संगठन के लिए 5 मार्च अंतिम दिनांक तक जिलाध्यक्ष पद के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे उनियारा से बनवारी लाल सैनी,टोंक से रत्तीराम सैनी,रामदयाल सैनी,मालपुरा से रामकिशन सैनी एव निवाई से प्रेम प्रभु गंगाडा थे।अंतिम दिनांक तक रामकिशन सैनी मालपुरा एवं प्रेम प्रभु गंगाडा में अपना नाम वापस ले लिया।
शेष रहे टोंक के दोनों उम्मीदवारों ने रामदयाल एवम रत्तीराम जी ने भी बनवारी लाल जी सैनी निवासी बालीथल(उनियारा)को अपना समर्थन देकर अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार निर्वाचन समिति ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल सैनी की घोषणा की। जानकारी अनुसार आगामी दिनों में जिला स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
उनियारा, टोंक, राजस्थान