पेयजल आपूर्ति बाधित होने से मचा हाहाकार
प्रयागराज।जनपद के यमुनानगर बारा तहसील मुख्यालय बारा खास में भीषण गर्मी में विगत एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। बताया गया कि कोटवारन का पूरा स्थित पंप हाउस में पाइप लाइन पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। जिसे दुरुस्त कराने हेतु विभागीय प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। सहायक अभियंता जल निगम निरंजन वर्मा के अनुसार पाइप लाइन जल्द ही ठीक कराया जाएगा। बारा के मोहित केसरवानी, रईस अहमद, सुभाष केसरवानी, योगेंद्र जायसवाल, विकास कुशवाहा, सुमन्त भार्गव आदि ने बताया कि विभागीय शिथिलता के कारण पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। मुख्यालय में टैंकर से की जा रही पानी की सप्लाई से पूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने अविलंब आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति न होना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।