प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वाचस्पति ने रविवार को यमुनानगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। भीषण बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों से मिलकर विधायक ने न केवल उनका हाल जाना, बल्कि हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। डॉ. वाचस्पति ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। मैं व्यक्तिगत रूप से हर गांव का दौरा कर रहा हूँ ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रहे। हमारी प्राथमिकता राहत, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र बहाल करना है।इस दौरान विधायक ने कंचनपुर, नगरवार, जगदीशपुर, बिरवल, कैनुआ, कंजासा, मझियारी, अमिलिया तरहार, सेमरी तरहार समेत दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की, जिस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि जिन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप है, वहां जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। डॉ. वाचस्पति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और बताया कि प्रशासन से लगातार समन्वय बनाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन, चिकित्सा सुविधा जैसी सहायता पहुंचाई जा सके। बाढ़ से त्रस्त लोगों में विधायक की मौजूदगी से नई ऊर्जा देखने को मिली। लोगों ने राहत और पुनर्वास के प्रयासों में तेजी लाने की अपील की, जिस पर विधायक ने भरोसा दिया कि क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम, एसीपी कौंधियारा विवेक यादव व एसीपी बारा कुंजलता, फूलचंद चंद्र पटेल, श्यामू निषाद, नीरज केसरवानी, वंदना सिंह, अखिलेश सिंह,खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ मनोज सिंह, नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो, सहित दर्जनों लोग रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।