क्षेत्र में खेल मैदान होने से युवाओं की प्रतिभा में आएगा निखार-डॉ वाचस्पति
प्रयागराज। विधायक बारा डॉ वाचस्पति ने विकास खंड जसरा के रेरा में बुधवार को मिनी स्टेडियम का फीता काट कर नियमित रूप से संचालित किया।बता दें कि स्टेडियम में कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन, गोला फेंक, जेवलिन, डिस्कस थ्रो, दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कुश्ती आदि खेल गतिविधियों के अभ्यास की सुविधा मौजूद है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है।विधायक डॉ वाचस्पति ने कहा कि क्षेत्र में मिनी स्टेडियम होने से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी खेलों के माध्यम से, युवा शारीरिक कौशल विकसित करते हैं, व्यायाम करते हैं, टीम के खिलाड़ी बनते हैं और अपने आत्म सम्मान में सुधार करते हैं। उपजिलाधिकारी बारा संदीप तिवारी ने कहा कि खेल खेलने से न केवल हमारे शरीर को सक्रिय रूप से कार्य करने में मदद मिलती है, बल्कि लचीलापन भी आता है और बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रयाग संगम सेवा संस्थान की ओर से रखे गए मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भी भरवाया गया।प्रमुख रूप से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवांशिका सिंह, विधायक प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, शिवम मिश्रा, संदीप पटेल, राजकुमार पटेल, अध्यक्ष प्रयाग संगम सेवा संस्थान सुधांशु मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, जय सिंह पटेल, मोनू यादव, अर्जुन प्रजापति, सूरज मौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।