भागवताचार्य मदन मोहन जी महाराज का किया सम्मान


नदबई|वृन्दावन में आयोजित आज भगवत कथा के चौथे दिन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूर्व सांसद पंडित राम किशन के सानिध्य व श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में भागवताचार्य मदन मोहन का माला पटका व तस्वीर भेंटकर सम्मान किया गया।
भागवताचार्य ने अर्जुन- द्रौपदी विवाह संवाद,भगवान राम जी के विभीषण को शरणागत होने पर सम्मान के साथ आओ लंकेश से संबोधित कर सम्मान दिया।जिसका वर्णन भागवताचार्य जी ने बड़े ही मार्मिक व सरलता से वर्णित किया।सुकदेव जी व परीक्षत आदि संवादों का वर्णन बहुत ही रोचक ढंग से किया,जिसे सुनकर भक्तगण भावविभोर होकर अंनदित हुए। भागवत कथा बहुत सारगर्भित रही। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उपनिदेशक समाज कल्याण व पूर्व जिलाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन नेमीचंद शर्मा,समता आन्दाेलन के जिलाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर,तिलक नगर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य पंडित वनबारी लाल तिलक नगर,रोडवेज संभाग अध्यक्ष दिनेश चंद जघीना,सेवानिवृत्त अमीन गोपाल प्रसाद शर्मा,सेवानिवृत्त लेखाधिकारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन ईश्वरी प्रसाद शर्मा, सेवानिवृत्त सहायक अभियन्ता देवकीनंदन शर्मा,अन्न पूर्णा रसोई संचालक विष्णुदत्त शर्मा, समता आन्दाेलन के सक्रिय सदस्य अशोक कुमार सारस वैद्य चंद्र प्रकाश दीक्षित आदि अनेक गणमान्य लोग महिलाए मौजूद रहे।
पुष्पवाटिका भरतपुर निवासी यजमान रामेश्वरदयाल शर्मा, प्रभूदयाल शर्मा, योगेश शर्मा,विष्णुदत्त शर्मा ने आगंतुकों सम्मान किया।आचार्य जी ने सभी को आशीर्वाद दिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now