बौंली 23 मई। शिव कॉलोनी खादी बाग के पास भक्त लक्ष्मी नारायण बृजमोहन शर्मा सेक्रेटरी राठौर वाले के निज आवास पर श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा महोत्सव का आयोजन वैदिक मंत्र के साथ आचार्य बनवारी लाल शर्मा, हेमराज दीक्षित ने किया। प्रातःकाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ श्रीमद् भागवत कथा का प्रारम्भ हुआ। भागवत कथा 23 से 29 मई तक आयोजित होगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। कथावाचक राष्ट्रीय प्रवक्ता साध्वी सुश्री प्रिया किशोरी के मुखारविंद से भागवत कथा वाचन किया जाएगा। जिसमें सभी भक्तजन भागवत कथा का रसास्वादन करेंगे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।